मिर्ज़ापुर: विंध्याचल मंदिर की छत पर लगी रेलिंग में आग लगने से मचा हड़कंप, पुलिस ने अग्निशमन यंत्र से बुझाई आग
विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी मंदिर की छत पर लगी रेलिंग में शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे अचानक आग लग गई। जिससे धुआं उठने लगा। पुरोहित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पा लिया। धाम सुरक्षा प्रभारी राजेश मिश्रा ने कहा कि रेलिंग में श्रद्धालुओं द्वारा रक्षा सूत्र बांधा जाता है। कोई श्रद्धालु अगरबत्ती जला दिया, जिससे आग पकड़ लिया।