मिर्ज़ापुर: विसुंदरपुर स्थित सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एकेडमी में क्राफ्ट वर्क प्रदर्शनी में महाकुंभ की झलक दिखी
सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एकेडमी विसुंदरपुर में क्राफ्ट वर्क की प्रदर्शनी लगाई गई। डायरेक्टर ज्योति बजाज ने बताया कि बच्चों के द्वारा वर्ष भर में बनाए गए विभिन्न प्रोजेक्ट को वर्ष के अंत में क्राफ्ट वर्क की प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाता है। क्राफ्ट वर्क प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण महाकुंभ और नगर क्षेत्र का ऐतिहासिक घंटाघर की इमारत रही।