मिर्ज़ापुर: कछवा और मिर्जामुराद कोतवाली के बॉर्डर पर कर्नाटक के दर्शनाथियों से भरी क्रूजर ट्रक में भिड़ी, पांच की हुई मौत
मिर्जापुर जनपद के कछवा और वाराणसी जनपद के मिर्जामुराद कोतवाली के बॉर्डर पर कर्नाटक के दर्शनार्थियों से भरी क्रूजर खड़ी ट्रक में भिड़ गई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए। घटना वाराणसी जनपद क्षेत्र में होने के कारण मिर्जामुराद पुलिस ने घायलों को अस्पताल व शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया। कछवा पुलिस ने घायलों की मदद की।