मिर्ज़ापुर: कोतवाली देहात के बीएचयू कैंपस के पास बाइक पर सवार दो लोगों की नीलगाय से टक्कर, छात्रा गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
बताते चले कि शुक्रवार की सुबह लगभग 8:30 बजे कलवारी निवासी रोशन पटेल छात्रा दृष्टि पटेल को लेकर सेंट जेवियर स्कूल में छात्रा को पेपर दिलाने बाइक से जा रहे थे बीएचयू कैंपस के पास अचानक नीलगाय आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई जिसमें दोनों लोग घायल हो गए वहीं छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई एंबुलेंस की मदद से मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर में लाया गया है