मिर्ज़ापुर: महाशिवरात्रि पर भव्य पालकी यात्रा निकालने को लेकर बूढ़ेनाथ मंदिर में हुई बैठक, लिया गया निर्णय
सत्ती रोड स्थित बूढ़ेनाथ मंदिर में शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे महाशिवरात्रि पर पालकी यात्रा निकालने को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गौरव उमर, संदर्भ पांडेय, ओमशंकर गिरी समेत तमाम पदाधिकारी व महिला पदाधिकारी बोली कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा की भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी। निर्धारित मार्ग से होते हुए पुनः बूढ़ेनाथ मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी।