महागामा: आदिवासी जमीन दाताओं के न्याय के लिए प्रबोध सोरेन ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा से मुलाकात की
महागामा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोद सोरेन ने दुमका में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉक्टर आशा लकड़ा से मुलाकात कर ईसीएल के द्वारा अधिग्रहित आदिवासी भूमि के बदले लंबित मुआवजे एवं अन्य सुविधाओं का मुद्दा उठाया उन्होंने बताया कि कई आदिवासी जमीन दाता परिवार आज भी अपने वैधानिक अधिकारों और उचित मुआवजे से वंचित है।