Public App Logo
#ऋषिकेश: गंगा के बीच पहाड़ी पर फंसा युवक, SDRF ने रात भर चले मौत के संघर्ष के बाद सुरक्षित निकाला #ऋषिकेश: यमकेश्वर ब्लॉक क्षेत्र में गंगा की लहरों के बीच एक युवक के लिए शनिवार की रात काल के समान रही। उफनती नदी के बीचों-बीच स्थित एक पहाड़ी पर फंसे इस युवक को रविवार सुबह SDRF (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) की टीम ने एक साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए सुरक्षित बचा लिया। #घटना_का_विवरण: जानकारी के अनुसार, बिहार के आरा जिले का निवासी करण कुमार पासवान (21), जो वर्तमान में ऋषिकेश में रहकर कार्य करता है, शनिवार को गंगा में तैरते समय तेज बहाव की चपेट में आ गया था। खुद को बचाने के संघर्ष में वह नदी के बीच स्थित एक पहाड़ीनुमा टीले तक पहुँच गया। अंधेरा होने और जलस्तर बढ़ने के कारण उसका वापस आना असंभव हो गया। उसने पूरी रात जंगली जानवरों के भय और गंगा की गर्जना के बीच मौत के साये में गुजारी। - Dehradun News