हनुमानगढ़: चंदड़ा रेलवे फाटक 6 माह के लिए बंद, माणकसर अंडरपास से गुजरेगा यातायात
चंदड़ा रेलवे फाटक से आवागमन करने वाले ग्रामीणों के लिए बड़ी खबर है। बठिण्डा-सूरतगढ़ रेलखंड पर स्थित समपार संख्या 61 (चंदड़ा फाटक) को रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) निर्माण के चलते करीब छह माह के लिए बंद किया गया है। रेलवे की ओर से जिला कलक्टर को भेजी सूचना के अनुसार फाटक को 19 फरवरी 2027 तक बंद रखना आवश्यक है।