सरधना: समसपुर सुरानी गांव में मुख्य मार्ग पर भर रहा गांव का गंदा पानी, एसडीएम पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
सरधना तहसील क्षेत्र के समसपुर सुरानी गांव में पिछले 3 महीनों से गांव की मुख्य सड़क पर गंदा पानी भर रहा है। जिसको लेकर ग्रामीण बार-बार एसडीएम से कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। लेकिन मामले में एसडीएम द्वारा कार्रवाई नहीं कराई जा रही। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष फैला हुआ है।