विद्यापति नगर: मऊ धनेशपुर विद्यालय में शिक्षक सुधीर पांडेय को भावभीनी विदाई दी गई, सम्मान समारोह में योगदान की सराहना हुई
विद्यापतिनगर प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मऊ धनेशपुर में सहायक शिक्षक सुधीर कुमार पांडेय के सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामनंदन चौधरी ने की। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र, छाता, कलम और डायरी देकर सम्मानित किया गया। बीईओ डॉ प्रभात रंजन सहित कई गणमान्य लोगों ने उनके योगदान की सराहना की।