इजरा बांध पर रिसाव, विधायक राजू तिवारी ने उठाया कंधे पर बोरा
मोतिहारी के संग्रामपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। चम्पारण तटबंध के इजरा बांध पर रिसाव की सूचना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गोविंदगंज विधायक राजू तिवारी मौके पर पहुंचे और बांध की स्थिति का जायजा लिया। हालात को नियंत्रित करने के लिए राहत और बचाव दल लगातार जुटा है। खास बात ये रही कि विधायक ने भी मौके पर सिर्फ निरीक्षण तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि रिसाव रोकने के लिए लाई गई बोरियों को अपने कंधे पर उठाकर प्रभावित स्थल तक पहुंचाया और राहत कार्य में सहयोग किया।।।।।।।।
#इजरा_बांध
#संग्रामपुर
#मोतिहारी_न्यूज़
#बांध_पर_रिसाव
#Today24CrimeNews
Patna Rural, Patna | Sep 30, 2026