धनोरा: जर्जर आंगनवाड़ी भवन का ध्वस्तीकरण, हादसे की आशंका टली
Dhanora, Seoni | Jul 30, 2026 सिवनी जिले के ग्राम पंचायत मोहगांव सड़क में वर्षों से जर्जर पड़े आंगनवाड़ी भवन को बुधवार को प्रशासन की निगरानी में जेसीबी की सहायता से सुरक्षित तरीके से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग, जनपद पंचायत के अधिकारी, सब इंजीनियर योगेंद्र कुमरे, सरपंच, सचिव और ग्रामीण मौजूद रहे। लगातार बारिश के बाद भवन की स्थिति बेहद खतरनाक हो गई थी।