जेवर: किशोरपुर गांव के पास पुलिस ने चाय की पत्ती से भरे कंटेनर की चोरी करने वाले 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना पुलिस ने शुक्रवार को चाय की पत्ती से भरे हुए कंटेनर की चोरी करने वाले 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी किया हुआ चाय की पत्ती से भरा कंटेनर भी बरामद कर लिया है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से देवेंद्र, गजेंद्र व अनुज के रूप में हुई है।अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।