जेवर: जेवर क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते 19 वर्षीय युवती ने नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया, निजी अस्पताल में भर्ती
ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रेम प्रसंग के चलते 19 वर्षीय युवती ने धारदार ब्लेड से नस काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। अनान-फानन में युवती को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है परिजनों ने बताया है कि युवती का युवक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।