गड़हनी: बगवां में दशकर्म स्थल निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप ग्रामीणों ने लगाया
बगवां गांव शिव मंदिर के पास हो रहे दशकर्म स्थल का निर्माण कार्य में ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप ठेकेदार पर लगाया है। ये कार्य अगिआंव के पूर्व विधायक शिव प्रकाश रंजन के स्वीकृत राशि से कराया जा हैं । इस कार्य में पहले जो ईट सोलिंग की जा रही है इसकी क्वालिटी सही नहीं है। कार्य सही नहीं कराया गया तो इसकी शिकायत डीएम से ग्रामीणों के द्वारा की जाएगी।