मेदिनीनगर (डालटनगंज): गाड़ीखास में संत मरियम स्कूल के छात्र ने बाइक सवार पर फाइटर से हमला किया, एमआरएमसीएच में 8 टांके लगे
पलामू जिले के पंडवा थान क्षेत्र के गाड़ीखास में संत मरियम स्कूल के एक छात्र बबन सिंह ने फाइटर से बाइक सवार युवक पर वार कर दिया। युवक को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए एमआरएमसीएच में लाने पर उसके सिर में 8 टांके लगाए गए। छात्र बबन सिंह एवं स्कूल के मैनेजर के खिलाफ आवेदन देने की जानकारी दी गई है। जख्मी युवक गाड़ीखास का 34 वर्षीय विकास कुमार है।