जौनपुर: वीर बहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने बिना अनुमति धरना देने पर छात्रों को नोटिस जारी किया, 7 दिन में मांगा जवाब
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन ने बिना अनुमति प्रशासनिक भवन में धरना-प्रदर्शन करने वाले कई छात्र-छात्राओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। 8 अप्रैल को करीब छह घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय ने अनुशासनहीनता के आरोप में चिन्हित छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया