मंडला: विधानसभा क्षेत्र 107 मंडला में मतदाता मैपिंग कार्य जारी, SDM एवं तहसीलदार रहे मौजूद
Mandla, Mandla | Nov 2, 2025 विधानसभा क्षेत्र 107 मंडला में SDM एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती सोनल सिडाम और तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी हिमांशु भलावी की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में मतदाता मैपिंग का कार्य रविवार को शाम 5 बजे तक बी.एल.ओ. द्वारा किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने मैपिंग की प्रगति की समीक्षा की और बी.एल.ओ. को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।