फिरोज़ाबाद: नोडल अधिकारी अरुण प्रकाश ने फिरोजाबाद की गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण
उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव एवं नोडल अधिकारी अरुण प्रकाश ने शनिवार सुबह सवा ग्यारह बजे क़रीबन जलेसर रोड स्थित कान्हा एवं सांती स्थित गौशालाओं का औचक निरीक्षण कर गौवंशों की देखरेख का जायजा लिया। कान्हा गौशाला में 286 और सांती गौशाला में 128 गौवंश पाए गए। उन्होंने भूसा, चारा, पानी, पंखा, सीसीटीवी समेत व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया।