पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने कहा, बेतिया में कार्यकर्ताओं की समस्याओं का करेंगे समाधान
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार शुक्रवार को जदयू कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने जदयू नेताओं से मुलाकात की। शुक्रवार शाम करीब 7:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए निशांत कुमार ने बेतिया में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि वह वहां पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उसका समाधान करेंगे।