मुरैना नगर: प्रेम संगम गार्डन में गूंजी पांच बेटियों की शहनाई, ठाकुर राजमनी सिंह दंडोतिया समिति ने कराए सामूहिक विवाह।
मुरैना शहर के प्रेम संगम गार्डन, अंबाह बायपास मुरैना में ठाकुर राजमनी सिंह दंडोतिया शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति ने विवाह सम्मेलन आयोजित कर पांच गरीब बेटियों के विवाह संपन्न कराए। समारोह में वर-वधू को आशीर्वाद दिया गया। आयोजन में समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सामाजिक सहयोग और जनसेवा का संदेश देने वाले इस आयोजन की लोगों ने सराहना की।