#श्री राणी सती दादी महिला मंगल #समिति,गोरखपुर द्वारा आयोजित #(23 वां) एक दिवसीय वार्षिक #उत्सव दिनांक 1 सितम्बर 2026 #को प्रातः 6:30 बजे कलश यात्रा #113 दादी सखियां द्वारा ग्रीन वैली #अपार्टमेंट,लच्छिपुर से लच्छिपुर #दादी मंदिर तक जाएगी,दादी #मंदिर पर पहुंचने के पश्चात दादी #जी का कीर्तन,भजन,आरती के #बाद पूर्ण होगी।उसी दिन 1 #सितम्बर 2026 को अपराहन 1 #बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ #सिविल लाइंस स्थित गोकुल अथिति भवन में होगा,दादी जी की ज्योत प्रज्वलित होने के पश्चात गणेश वंदना एवं मंत्रोच्चारण के साथ मंगलपाठ हेतु मुम्बई से आमंत्रित कलाकार कुंदन मिश्रा द्वारा मंगलपाठ एवं मीठे मीठे भजनों के साथ -साथ इसी क्रम में भव्य दरबार में फूलो का श्रृंगार दादी जी की हल्दी,मेहंदी,गजरा चुनरी, छप्पन भोग उत्सव का मुख्य आकर्षण होगा।मंगलपाठ के पश्चात दादी जी की महाआरती एवं महाप्रसाद से उत्सव का समापन होगा........?
Gorakhpur, Gorakhpur | Aug 24, 2026