शिकोहाबाद: थाना नसीरपुर पुलिस ने दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नसीरपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त रामपाल उर्फ मुनीम पुत्र रामब्रेश निवासी ग्राम छैंछापुर को छैंछापुर चौराहे से रविवार दोपहर तीन बजकर 50 मिनट करीब पर गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नसीरपुर पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया।