गोपालगंज: पत्नी से मिलने के लिए बाइक पर सवार होकर हथुआ जा रहे युवक की सड़क हादसे में हुई मौत : मृतक के पिता राम प्रसाद राम।
जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के नरहवा शुक्ल गांव निवासी राम प्रसाद राम के पुत्र मां मिथुन कुमार भारती शुक्रवार की सुबह बाइक पर सवार होकर पत्नी से मिलने के लिए हथुआ जा रहे थे। इसी बीच फुलवरिया माड़ीपुर मुख्य पथ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता राम प्रसाद राम ने इसकी जानकारी दी।