गोपालगंज: महागठबंधन को कई जिले से नहीं मिल रहा उम्मीदवार, एनडीए पर लोगों का भरोसा: थावे रोड में बोले एमएलसी राजीव कुमार सिंह ।
शहर के थावे रोड में एनडीए के नेताओं ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता करते हुए महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा एमएलसी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि अंतिम चरण के चुनाव को लेकर कई सीटों पर महागठबंधन को प्रत्याशी ही नहीं मिल रहा है।