गोपालगंज: जलालपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में मां बेटी पर फरसा से हमला, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती।
जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में पड़ोस के लोगों ने फरसा से हमला कर मां बेटी को जख्मी कर दिया। वहीं मारपीट की घटना के बाद जख्मी मां बेटी को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।