जगाधरी: हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने आज गांव हाफिजपुर,मंडी कैत गांव में जाकर लोगों को दी ईद की बधाई।
यमुनानगर जिले के गांव हाफिजपुर,नगली, मंडी कैत आदि आज गांव में जाकर हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने ईद मनाई और लोगों को ईद की बधाई दी और आपस में सभी मतभेद बुलाकर भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों में जाकर उनका बेहद अच्छा लगा है । वह यही चाहते हैं कि सभी भाईचारे के साथ इसी तरह हर त्यौहार को मनाये।