बलरामपुर: जनपद बलरामपुर से पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 के 130 सफल अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र लेने के लिए लखनऊ रवाना, पुलिस अधीक्षक ने दी बधाई
15 जून रविवार सुबह 6 बजे पुलिस अधीक्षक विकास कुमा द्वारा पुलिस आरक्षी भर्ती 2023 के चयनित अभ्यर्थियों को लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम संबंध में पुलिस लाइन्स बलरामपुर में चयनित सभी अभ्यर्थियों को 02 बसों द्वारा पुरुष एवं 01 बस द्वारा महिला अभ्यर्थियों के लिए यातायात व्यवस्था कर लखनऊ के लिए रवाना किया गया।