बलरामपुर: भूतपूर्व सैनिक जन कल्याण समिति उत्तर प्रदेश इकाई बलरामपुर में भगवतीगंज में भीषण गर्मी में प्याऊ लगाया
14 जून शनिवार सुबह 10:00 बजे भूतपूर्व सैनिक जन कल्याण समिति उत्तर प्रदेश इकाई बलरामपुर द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए भगवतीगंज चौराहे पर राहगीरों एवं आम जन मानस के लिए प्याऊ लगाया लोगों को ठंडा पानी और मिष्ठान उपलब्ध कराया गया। बताया कि भूतपूर्व सैनिक एवं वर्तमान एसडीएम तुलसीपुर राकेश जैन के संयोजन आम जनमानस के लिए इस तरह के कार्यक्रम किया जाता रहेगा।