बलरामपुर: नगर में विकसित भारत संकल्प सभा के तहत मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी दी गई
बलरामपुर नगर के वार्ड नंबर 10 में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की गई, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू रहे। कार्यक्रम के दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।