मांडर: आधी रात देसी बम से दहला दर्जोजाड़ी गांव, तीन जिंदा बम निष्क्रिय
Mandar, Ranchi | Jun 30, 2026 मांडर थाना क्षेत्र के दर्जोजाड़ी गांव में सोमवार देर रात अपराधियों ने कुलदीप खलखो के घर पर चार देसी बम फेंके। इनमें एक बम फट गया, जबकि तीन बम नहीं फटे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों जिंदा बमों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और न ही किसी बड़े नुकसान की सूचना है। पुलिस मामले की जांच कर अपराधियों की तलाश में जुटी है...