बरेली: थाना मीरगंज के गांव मोहम्मदगंज के 30 वर्षीय व्यक्ति को दबंगों ने पीटा, हालत गंभीर
मोहम्मदगंज के प्रमोद ने बताया कि गांव के पास जंगल की तरफ से वह टहलकर घर लौट रहा था। पुरानी रंजिश के चलते रास्ते में कुछ दबंगों ने उसे घेर लिया व हमला कर दिया। इसी दौरान उसे जमकर पीटा और घायल अवस्था में उसे छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।