औरैया: सदर तहसील में आठवें दिन भी अधिवक्ताओं का प्रदर्शन जारी, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, एसडीएम के तबादले की मांग तेज
सदर तहसील में चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही। सोमवार को तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने प्रशासन पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि जब तक एसडीएम को नहीं हटाया जाएगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी। राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील पांडेय ने कहा कि वह लोग न्यायोचित मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं से शांतिपूर