शाहबाद: कूनो का चीता पहुंचा गदरेटा, लोकेशन मिलने से ग्रामीणों में दहशत
Shahbad, Baran | Sep 11, 2026 नेशनल पार्क से निकला चीता बारां जिले के शाहाबाद क्षेत्र के गदरेटा गांव तक पहुंच गया है। गुरुवार देर रात ट्रैक्टर शोरूम के पीछे से चीते की लोकेशन मिलने पर कूनो पालपुर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम शोरूम के पीछे मक्का के खेतों में चीते की तलाश कर रही है। चीते की हलचल की खबर से गदरेटा, फरेदुआ और समरानियां क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।