पीथमपुर: 4 दिन पहले लापता हुईं तीन नाबालिग लड़कियां पुलिस द्वारा बरामद
Pithampur, Dhar | Nov 16, 2025 पीथमपुर के सेक्टर एक थाना क्षेत्र से चार दिन पहले लापता हुई तीनों नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने दस्तियाब कर लिया है। इस मामले में एक नाबालिग आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है, जिस पर एक नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप है।पुलिस के अनुसार, शहर के एक रहवासी इलाके से तीन नाबालिग लड़कियां गुमशुदा हो गई थीं। परिजनों ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।