पीथमपुर: पीथमपुर में बाल दिवस पर बच्चों ने समझी पुलिस की कार्यप्रणाली, कहा- मन का डर हुआ दूर
Pithampur, Dhar | Nov 14, 2025 औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सेक्टर-एक थाना परिसर में बाल दिवस के अवसर पर 40 से अधिक स्कूली बच्चों ने थाने का दौरा किया। इस दौरान बच्चों नेबपुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। उप निरीक्षक चांदनी सिंगार ने बच्चों को थाने में रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया, कंप्यूटर पर रिपोर्टिंग, तथा महिलाओं और बच्चों के लिए बने विशेष कक्षों के बारे में जानकारी दी।