पीथमपुर: महाराजखेड़ी में खेत की मेड पर पत्थर रखने को लेकर खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों पर मामला दर्ज
Pithampur, Dhar | Nov 15, 2025 खेत की मेड पर पत्थर रखने को लेकर महाराजखेड़ी में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों पर मामला दर्ज।सागौर थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजखेड़ी में खेत की मेड पर पत्थर रखने की बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद इतनी बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना के बाद दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।