पीथमपुर के सेक्टर-एक थाना परिसर में बाल दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों ने थाने का दौरा किया।शुक्रवार दोपहर 2:00 के लगभग पीथमपुर के सेक्टर-एक थाना परिसर में बाल दिवस के अवसर पर 40 से अधिक स्कूली बच्चों ने थाने का दौरा किया। इस दौरान बच्चों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा।