जलालाबाद: मल्लावां रैली के लिए जलालाबाद से 500 से अधिक बसें रवाना, प्रशासन ने व्यवस्थाएं संभाली
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद क्षेत्र से गंगा एक्सप्रेसवे के माध्यम से मल्लावां (हरदोई) में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए बुधवार को बड़े पैमाने पर बसों और अन्य वाहनों को रवाना किया गया। गंगा एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज मार्ग से होकर करीब 500 से अधिक बसें टोल प्लाजा के रास्ते मल्लावां की ओर भेजी गईं। टोल प्लाजा पर प्रशासन द्वारा यात्रियों की एंट्र