चूरू: कोतवाली पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने पर आथुना मोहल्ला के युवक को गिरफ्तार किया, एसडीएम कोर्ट में पेश
Churu, Churu | Oct 17, 2026 चूरू के कोतवाली पुलिस थाने में पूछताछ के दौरान एक परिवार को जान से मारने की धमकी देना युवक को महंगा पड़ गया। कोतवाली थाना पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। कोतवाली थाना पुलिस से शनिवार को मिली जानकारी के मुताबिक, आथुणा मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय साहिद खान के खिलाफ महेन्द्रपाल गौदारा ने परिवाद दिया था।