सासनी: पशुओं के लिए चार निकालते समय एक युवक के हाथ की उंगली पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
Sasni, Hathras | Jul 30, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपालपुर भूतपुरा में पशुओं के लिए चार निकालते समय एक युवक राम खिलाड़ी के हाथ की उंगली पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन बिगड़ी हालत में युवक को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया।