शाहजहांपुर: चौक कोतवाली पुलिस ने कनौजिया मोड़ पर चलाया चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट के दंपति को खिलाई कसम, वीडियो हुआ वायरल
दरअसल थाना चौक कोतवाली पुलिस ने कच्चा कटरा स्थित कनौजिया मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहनों की चालान किया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक दंपति को रोका। जो बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था। पुलिस ने महिला को उसके पति की कसम खिलाई और कहा कि जब तक यह हेलमेट न लगे तब तक उनकी बाइक पर मत बैठना।