लोहरदगा: ठाकुरबाड़ी मंदिर में सती रूपन कुंवर की पुण्यतिथि पर पूजा-अनुष्ठान, स्वतंत्रता सेनानी जगन्नाथ सहदेव को किया नमन
अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की बहन तथा लोहरदगा के वीर स्वतंत्रता सेनानी जगन्नाथ सहदेव की धर्मपत्नी सती रूपन कुंवर की पुण्यतिथि बुधवार को श्रद्धा, आस्था और ऐतिहासिक स्मरण के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर के ऐतिहासिक ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में दोपहर लगभग 12 बजे विशेष पूजा-अनुष्ठान आयोजित कर सती रूपन कुंवर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।