दतिया नगर: निदान का कुआं से युवती और सिद्धार्थ कॉलोनी से युवक लापता, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की
दतिया शहर क़े दो अलग-अलग स्थानों से दो लोगों के लापता होने की जानकारी मिली है सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत निदान का कुआं से एक 19 साल की युवती लापता हो गई वह घर से बगैर बताए कहीं चली गई और लौटकर नहीं आई इधर सिद्धार्थ कॉलोनी से युवक लापता हो गया । दोनों ही मामलों में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है ।