मथुरा: कृष्णा नगर पुलिस चौकी के सामने होटल मैनेजर पर फायरिंग, एक कर्मचारी को लगी गोली
वारदात शहर की सबसे व्यस्त कृष्णा नगर पुलिस चौकी के ठीक सामने की है जहाँ मुकुंद रिसॉर्ट के मैनेजर पर जानलेवा हमला किया गया। गनीमत रही कि मैनेजर राहुल की जान बच गई, लेकिन इस फायरिंग में होटल का एक कर्मचारी छोटे लाल गोली लगने से घायल हो गया है।