कानपुर: सेंट्रल जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨
कोहना थाना पुलिस ने देर रात चेकिंग अभियान के दौरान डकैती की साजिश रच रहे चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी वारदात टाल दी। पुलिस ने नाकाबंदी कर स्कॉर्पियो को घेरा और आरोपियों को दबोच लिया।
आरोपियों के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, ₹38 हजार नकद, मोबाइल फोन, तार कटर, रिंच और अन्य वारदात में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी कई जिलों में चोरी, डकैती, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित रहे हैं। फिलहाल दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
📍 स्थान: कोहना थाना क्षेत्र, कानपुर
#GroundZeroNews #Kanpur #KanpurPolice #KohnaPolice #CrimeNews BreakingNews UPPolice Dacoity Arrest Crime UttarPradesh PoliceAction KanpurCrime LatestNews GroundZeroNewsIndia