प्रतापगढ़: ग्राम रथ अभियान से गांव-गांव पहुंच रही सरकारी योजनाओं की जानकारी, ग्रामीणों को कलाजत्था और मोबाइल एलईडी वैन के जरिए किया गया जागरूक
राजस्थान सरकार द्वारा कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देने के उद्देश्य से जिलेभर में ग्राम रथ अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत कलाजत्था एवं मोबाइल एलईडी वैन के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंच