महमूदाबाद: मेथोरा-रामपुर मथुरा रोड पर डीसीएम-बाइक टक्कर के बाद हुई मारपीट, चालक घायल, बाइक सवार फरार
मेथोरा–रामपुर मथुरा रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर एक हल्की सड़क दुर्घटना के बाद मारपीट की गंभीर घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार डीसीएम चालक ओमकार निवासी चौराहा चांदपुर अपनी गाड़ी लेकर मेथोरा की ओर जा रहा था। तभी अचानक एक मोटर साइकिल सवार सड़क पर आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में डीसीएम की मोटरसाइकिल से हल्की टक्कर हो गई, जिससे बाइक का शीशा टूट गया।