बांका: धरतीधान गांव में बिच्छू के डंक से महिला बेहोश, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Dec 1, 2024 धरतीधान गांव में रविवार की सुबह करीब 8:00 बजे बिच्छू के डंक मारने से एक महिला अचित होकर बेहोश हो गई। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ। जानकारी के अनुसार धरतीधान गांव निवासी नरेश पंडित की पत्नी कोयली देवी खेत में काम कर रही थी। इस दौरान एक बिच्छू ने पैर में डंक मार दिया।