बांका: बरौथा गांव के पास चलती बाइक पर बंदर कूदने से हादसा, एक महिला समेत तीन घायल, एक को रेफर किया गया
Banka, Banka | Nov 30, 2024 बरौथा गांव के समीप चलती बाइक पर बंदर के कुद जाने से बाइक सड़क पर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में भूमिहारा गांव के शंकर चौधरी व उसकी पत्नी बेवी देवी और पौत्र साहिल कुमार जख्मी हो गए। घटना शनिवार दोपहर बाद करीब 1:00 बजे की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला को बाहर रेफर कर दिया।